महरौनी: ग्राम जरया में दो संदिग्ध महिलाएं दिखने से गांव में डर का माहौल, तलाशने में जुटे ग्रामीण, वीडियो हुआ वायरल
ग्राम जरया में दो संदिग्ध महिलाएं दिखने के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। ग्रामीण जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महिलाओं को ग्रामीणों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। परंतु वह लोगों के रोकने पर अचानक लापता हो गई। संदिग्ध महिलाओं की सूचना मिलने पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित करते हुए, एकत्रित होकर उन्हें तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।