पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में प्याज ₹200 से ₹1210, लहसुन ₹3000 से ₹8000 प्रति क्विंटल तक
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में गुरुवार को प्याज और लहसुन की अच्छी आवक दर्ज की गई। इस दौरान प्याज 200 रुपये से 1210 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि लहसुन का भाव 3000 रुपये से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने गुरुवार शाम 6 बजे यह जानकारी दी। मंडी में प्याज और लहसुन की आवक के साथ-साथ इनके भावों में भी तेजी देखी जा रही है।