आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कस्बे में लखनऊ–बलिया मार्ग पर बाबा गेट के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई गलीमत रही कि हादसे में कार चालक की जान बच गई, जबकि साथ बैठे युवक को मामूली चोटें आईं और वही घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक जायसवाल के 28 वर्षीय पुत्र विशाल अपनी शादी की तैयारियों के लिए जा रहे