बीकानेर: सोलर प्लांट से केबल चोरी का पांच घंटे में हुआ खुलासा, जामसर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
जामसर थाना पुलिस ने दाउदसर स्थित अजूर सोलर प्लांट से सोलर केबल चोरी के मामले का महज पांच घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार सोलर प्लांट से केबल चोरी होने पर जामसर थाने में विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की