सुजानगढ़: सुजानगढ़ नेत्र शिविर में 165 मरीजों की जांच, 55 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
लायन्स क्लब सुजानगढ़ और जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को माहेश्वरी सेवा सदन में 32वां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। भामाशाह सीताराम मौसूण और पवन कुमार मौसूण के सहयोग से संपन्न शिविर का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।