सैदपुर: सैदपुर में सजेगा जादुई मंच, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा सहित नशे के विरुद्ध जादू के माध्यम से दिया जाएगा संदेश
सैदपुर नगर स्थित द्वारिका पैलेस में गुरुवार से जादूगर आदित्य रैना के मैजिक शो का आगाज होगा। एआरके ग्रुप की ओर से आयोजित इस शो में दर्शकों को हैरतअंगेज जादुई करतब दिखाए जाएंगे। इस शो की विशेष बात यह है कि मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लोगों को जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।