बड़वारा: बड़वारा क्षेत्र में आवारा मवेशी हादसों का कारण, राहगीरों की जान जोखिम में
Badwara, Katni | Sep 28, 2026 बड़वारा क्षेत्र में सड़कों और मुख्य मार्गों पर डेरा जमाए आवारा मवेशी इन दिनों आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बन रहे हैं। मुख्य सड़कों, बाजारों और नेशनल हाईवे पर दिन-रात मवेशियों के बैठे रहने से वाहन चालकों के लिए आवागमन बेहद खतरनाक हो गया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या से पूरी तरह बेखबर नजर आ रहे हैं।