मुगलसराय: मुगलसराय में भाजपा सरकार किसानों और युवाओं की उपेक्षा कर रही है: प्रभु नारायण सिंह यादव, सपा विधायक
मुगलसराय: सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने मंगलवार शाम 04 बजे को भाजपा सरकार पर किसानों और युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पंप कैनाल पर्याप्त पानी न मिलने से संचालित नहीं हो पा रहे हैं, जिससे किसानों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इस दौरान विधायक ने पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।