भदोही: कालीन नगरी भदोही में गणेश उत्सव की धूम, धूमधाम से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव
कालीन नगरी भदोही में गणेश पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक पंडालों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जिससे शहर जगमगा उठा है।सात सितंबर से शुरू हुआ यह उत्सव दस सितंबर को विसर्जन के साथ संपन्न होगा। इन दिनों शहर में उत्सव का माहौल है।