कलेक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित उन अधिकारी मौजूद रहे। टीकमगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी-अपनी समस्याओं का लिखित आवेदन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे जहां पर अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना।