गुना नगर: कांग्रेस के गुना जिला कार्यालय पर विधायक जयवर्धन सिंह ने ली संगठन की बैठक, संगठन को मजबूत करने की समीक्षा
गुना में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन मजबूती के लिए प्रदेश के निर्देश पर कांग्रेस की समीक्षा बैठकें शुरु हो गई हैं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने जिला कांग्रेस भवन में गुना ब्लॉक क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले 18 वार्डों के पोलिंग कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठनात्मक गतिविधियों व भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन दिया।