बैतूल नगर: त्रिवेणी गौशाला मोड़ पर जीप से टक्कर में बाइक सवार 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
बैतूल जिले के ग्राम झगड़िया में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक घायल हो गया। घटना त्रिवेणी गौशाला के आगे टर्निंग पर रात करीब 8 बजे के आसपास हुई। जानकारी के मुताबिक, सेन्दूरजना निवासी 17 वर्षीय अर्जुन, पिता संतोष, बाइक से जा रहा था। तभी मोड़ पर सामने से अचानक एक जीप आ गई जीप से बचने के प्रयास में अर्जुन ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिरा