मेरठ: टीपी नगर से 5 दिन से लापता 8 माह का मासूम सकुशल बरामद, पुलिस ने खंगाले 150 से ज़्यादा कैमरे
Meerut, Meerut | Aug 16, 2026 मेरठ के टीपीनगर थाना पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए 5 दिन से लापता 8 माह के मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे की तलाश में पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 200 ई-रिक्शा व ऑटो चालकों से पूछताछ की।