भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार में 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भदोही कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार स्थित पटेल नगर में 17 वर्षीय किशोर विमल गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि मृतक किशोर चाय पान की दुकान चलाता था। मंगलवार की सांय वह दुकान से लौटकर आया और कमरे में सोने चला गया।