गढ़ाकोटा: उदयपुरा ग्राम के दादा दरबार में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जारी
सागर जिले गढ़ाकोटा तहसील के ग्राम उदयपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का धार्मिक माहौल दिन-प्रतिदिन और अधिक भक्तिमय होता जा रहा है। शुक्रवार को इस सात दिवसीय आयोजन का छठवां दिन रहा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हनुमान दरबार उदयपुरा में चल रही इस पावन कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक ओमकार मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। उनके मुखारविंद से