🚨 अमेठी में दर्दनाक हादसा: मुंबई जाने से पहले रास्ते में टकराया रिक्शा और बाइक
थाना बाजारशुक्ल क्षेत्र की मोहद्दीपुर चौकी अंतर्गत सत्थिन मोड़ पर गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार बाइक और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि छज्जूपुर निवासी इरफान, अल्ताफ, आफताब और महताब बैटरी रिक्शा से जगदीशपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें मुंबई के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने रिक्शा में टक्कर मार दी।
हादसे में महताब के सिर में चोट आई है, जबकि अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
⚠️ तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस मामले की जांच में जुटी।
#AmethiNews #Jagdishpur #BazaarShukul #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #AccidentNews #AmethiUpdates
Amethi, Amethi | Jul 16, 2026