अमेठी: अज्ञात कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोर घायल, झाड़ियों पर उठे सवाल
कमरौली थाना क्षेत्र के सौना गांव में गुरुवार रात करीब आठ बजे 15 वर्षीय कपिल पुत्र संतलाल सड़क हादसे में घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, घर जाते समय अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल का इलाज जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
ग्रामीणों ने सड़क किनारे उगी झाड़ियों को हादसे की वजह बताते हुए सफाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि जानकारी मिलने पर जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
#AmethiNews #RoadAccident #Kamrauli #Jagdishpur
Amethi, Amethi | Jul 16, 2026