कनवास: थाना स्तर के 2 टॉप टेन आरोपियों को देवली मांजी पुलिस ने सांगरिया बस्ती रूपाहेड़ा से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jun 13, 2024 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने गुरुवार को कार्यवाही करते हुऐ थाना स्तर के टोपटेन आरोपी मोरपाल उर्फ भैरूलाल और रामभरोस उर्फ भरोस कीर को सांगरिया बस्ती रूपाहेड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाई जा रही सक्रिय एवं वांछित अपराधियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी के लिए टॉप-10 योजना के तहत की है।