बीकानेर: ग्रामीण हाट में सजा तिरंगा मेला, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
बीकानेर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को ग्रामीण हाट परिसर में दो दिवसीय तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेले का शुभारंभ जिला कलेक्टर निशान्त जैन और सुमन छाजेड़ ने फीता काटकर किया। ग्रामीण हाट को तिरंगे की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी जानकारी और राष्ट्रभक्ति सामग्री प्रदर्शित की गई, वहीं चरखे से ऊन कातने की प्रक्रिया