धमदाहा: धमदाहा घाट के समीप हथिया दियारा नदी पर बने पुल का एप्रोच न बनने से शोभा का वस्तु बना, लोगों को हो रही है परेशानी
धमदाहा प्रखंड के धमदाहा घाट के समीप हथिया दियारा कोशी नदी पर बना पुल अप्रोच पथ के अभाव में महत्वहीन बनकर रह गया है, स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2017 में इस पुल का निर्माण ढाई करोड़ रूपये की लागत से हुआ लेकिन इसका एक तरफ का एप्रोच पथ आजतक बनकर तैयार नहीं हो पाया है जिस कारण इस पुल का लाभ इलाके के लोगों को नहीं मिल पा रहा है