टिब्बी: टिब्बी में मजदूरी के रुपए मांगने पर दलित युवकों से मारपीट का आरोप, केस दर्ज
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में ढाणी तारा सिंह वाली के पास होटल में चिनाई व टाइल्स लगाने की मजदूरी के बकाया रुपए मांगने पर दलित युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित साहिल वाल्मिकी की शिकायत के अनुसार, होटल मालिक अनमोल, दीपू और उनके साथियों ने पीड़ितों को जातिसूचक गालियां दीं और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।