झाझा: धमना पंचायत के लिए उपमुखिया के उपचुनाव में कमली देवी 8 मत प्राप्त कर बनीं उपमुखिया
Jhajha, Jamui | Sep 23, 2024 धमना पंचायत के उपमुखिया का उपचुनाव सोमवार को प्रखंड कार्यालय में शांतिपूर्ण रूप से बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रविजी की उपस्थिति में किया गया। उपचुनाव में उपमुखिया पद के लिए कमली देवी और हेमा देवी ने अपना अपना नामांकन पत्र भरा जिसमें कमली देवी को 8 और हेमा देवी को 7 मत प्राप्त हुआ। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मुखिया प्रतीक शर्मा सहित कुल 15 मत पड़ा।