जहानाबाद: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जहानाबाद में भाजपा का मीडिया संवाद, राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने गिनाईं उपलब्धियां
जहानाबाद अतिथि गृह में रविवार को भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।