आरा: चरपोखरी के डेगो डिहरी गांव से एक व्यक्ति को अवैध राइफल के साथ किया गया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2024 अवैध राइफल के साथ एक व्यक्ति चरपोखरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया की सूचना मिली थी कि वह व्यक्ति अवैध हथियार रखा है और बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इसके बाद छापेमारी करते हुए उसके गांव से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक राइफल बरामद हुआ।