आरा: भटौली में सांप काटने से एक युवक की हुई मौत, परिजन इलाज के बजाय घंटों कराते रहे झाड़-फूंक
Arrah, Bhojpur | Oct 31, 2024 संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौली गांव में झाड़ फूंक के चक्कर में सांप काटने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन इलाज के बदले गांव में ही घंटों करते रहे झाड़ फूंक। स्थिति बिगड़ने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया है।