महावन: बलदेव छठ महोत्सव के तहत धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
बलदेव। ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को होने वाले बलदेव छठ महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्री कल्याण सेवा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा से पहले दाऊजी महाराज मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकालकर धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया गया