सीएमओ ने किया पौधरोपण, स्वास्थ्य विभाग को 16 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ व स्वास्थ शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने पौधरोपण किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 40 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग भी अभियान में भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग को 16 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य मिला है। सभी चिकित्सा अधिकारियों को उनके ब्लॉकवार लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौधरोपण करने तथा लगाए गए सभी पौधों की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।सीएमओ ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य "वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ" है। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर और उनकी देखभाल कर हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं।