कनाट प्लेस: गोविंदपुरी थाने के कांस्टेबल की हत्या में शामिल बदमाश को एनकाउंटर में किया गया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने गोविंदपुरी थाने के कांस्टेबल की हत्या में शामिल बदमाश को गोविंदपुरी इलाके में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुआ है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने शनिवार शाम 5:30 बताया कि आरोपी की पहचान दीपक मैक्स के तौर पर हुई है.