रायपुर आ रहे हैं प्रसिद्ध सिंगर "B PRAAK", गुढ़ियारी में विशाल दही हांडी उत्सव
रायपुर के गुढ़ियारी में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को विशाल दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में विजेता गोविंदा टोली को 15 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजन के 16वें वर्ष में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा समेत अन्य राज्यों की गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी। समिति के अनुसार करीब 26 टोलियों का पंजीयन हो चुका है।
इस बार दही हांडी उत्सव का खास आकर्षण प्रसिद्ध गायक B Praak होंगे। इसके अलावा भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
कार्यक्रम में पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। श्रद्धालुओं और प्
Raipur, Raipur | Aug 29, 2026