डूंगला: बिहारा में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक ने नवनिर्मित पंचायत भवन का किया लोकार्पण
बड़ी सादड़ी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिहारा में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण कर सहकारिता मंत्री गौतम दक ने क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। यह भवन ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएँ प्रदान करने के साथ-साथ पंचायत कार्यों को अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाएगा।