भादरा। गांव अजीतपुरा में रासलाना वितरिका में बोलेरो गिरने से लापता तीन युवकों में से एक का शव शनिवार की सायं उतरादाबास की रोही में मिला था। रविवार सुबह 11 बजे शेष दो युवकों के शव भी वितरिका पुल के पास बरामद हुए। मृतकों का पोस्टमार्टम राजकीय उपजिला चिकित्सालय भादरा में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। जांच भिरानी पुलिस थाना कर रही है।