रायसेन: सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Raisen, Raisen | Apr 2, 2026 रायसेन। गुरुवार सुबह लगभग 11:00 बजे सांची विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अपने निज निवास पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। रोज़ाना की तरह आयोजित इस जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं व