कोरांव: महुली में गाय को पीट-पीट कर मार डालने का आरोप, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पोस्टमार्टम के दौरान हुआ हंगामा
कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक गाय को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डालने का मामला सामने आया है। पीड़ित पशुपालक की शिकायत पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुली गांव निवासी पवन कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के राम भवन मौर्य, उनके पुत्र अर्जुन मौर्य और पत्नी ने मिलकर पीटा।