पातेपुर: पातेपुर नगर पंचायत में स्थाई सशक्त समिति का चुनाव संपन्न, दो नए चेहरों पर लोगों ने जताया भरोसा, एक निर्विरोध निर्वाचित
प्रशासन के कड़ी सुरक्षा के बीच पातेपुर नगर पंचायत के स्थाई सशक्त समिति का चुनाव शनिवार की दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया. समिति के तीन सदस्यों में दो नए चेहरे पर लोगों ने भरोसा जताया वही एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए. प्रखंड मुख्यालय स्थित भवन संख्या 3 में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई. निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सुबह 8 बजे 10 बजे तक नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।