बछवारा: बैंक बाजार नारेपुर में दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
बैंक बाजार नारेपुर में पिछले दिनों कई दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।जिसके बाद स्थानीय दुकानदार काफी परेशान है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में एक दुकान में लगे सीसीटीवी का वीडियो सामने आया है।जिसमें चोरी करने वाला चोर का तस्वीर स्पष्ट दिख रहा है। वह वीडियो बुधवार को दिन के दस बजे पुलिस के पास पहुंची है।जिसके बाद पुलिस जांच में जूट गई है।