केसठ: केसठ प्रखंड के शिवपुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगभग 5 कट्टा गेहूं की फसल में लगी आग, जलकर फसल बर्बाद
Kesath, Buxar | Apr 3, 2024 केसठ के शिवपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगभग 5 कट्टा गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे फसल जलकर बर्बाद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवपुर में तेज हवा से 11 हजार विद्युत तार आपस में टकरा गए। जिससे विद्युत तार से निकली चिंगारी खेत में जा गिरी और फसल में आग लग गई।