प्रतापगढ़: पीपलखूंट में ग्राम पंचायत की संपत्ति तोड़फोड़ मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी से दुकानों को तोड़ने का आरोप
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त