कटकड़ी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के पांचवें दिन भगवान वामन अवतार और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई गई। कथावाचक पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि भगवान विष्णु ने राजा बलि की परीक्षा के लिए वामन रूप धारण कर तीन पग भूमि मांगी और अहंकार का अंत किया।