अरवल: अरवल में रौनियार समाज एकता मंच का अभिनंदन समारोह आयोजित
Arwal, Arwal | Dec 30, 2025 रौनियार समाज एकता मंच ने बैदराबाद के अशोक सम्राट भवन में अभिनंदन समारोह आयोजित किया। अजय गुप्ता की अध्यक्षता व जयप्रकाश गुप्ता के संचालन में जिले भर से सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि अरवल विधायक मनोज शर्मा व कुर्था विधायक पप्पू वर्मा को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।शर्मा ने समाज की धर्मशालाओं व शिक्षा उत्कृष्टता की सराहना की, एकजुटता पर जोर दिया।