अरवल: अरवल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त पंकज कुमार गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Dec 30, 2025 अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र में 13 अगस्त 2025 की रात राजकुमार (38) का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पत्नी रूबी देवी की शिकायत पर कांड 140/25 दर्ज हुआ।30 दिसंबर 2025 को मुख्य आरोपी पंकज कुमार (27), पिता सूर्दशन पासवान, ग्राम-पूलसाथर को अरवल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। वहीं फरारों की तलाश जारी है।