अशोक नगर: बेलई के पास कार की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर। जिले के बेलई क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7 बजे सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अजेन्द्र पुत्र नन्नू लाल नागर उम्र 40 वर्ष निवासी टीटोर तथा मनीराम पुत्र लाला यादव उम्र 32 वर्ष निवासी कानीखेड़ी, अशोकनगर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बेलई के पास एक कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।