घाटोल: उदपुरा मोड़ पर दो दोस्तों को रोककर मारपीट और लूट के मामले में घाटोल थाने में मामला दर्ज
घाटोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाटोल मार्ग के उदपुरा मोड़ पर दो दोस्तों के साथ लूट और मारपीट वारदात होने का मामला सामने आया हे।इस मामले मे घाटोल थाने मे मामला दर्ज किया गया हे। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी युवक मनोज पिता शांतिलाल कटारा निवासी सेनावासा ने रिपोर्ट देकर कार्रवाई कि मांग कि हे।रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे।