मलिहाबाद: परिजनों से नाराज वृद्ध महिला ने खाया जहर, पुलिस की तत्परता से बची जान
मलिहाबाद थाना अंतर्गत क्षेत्र में परिजनों से नाराज होकर वृद्ध महिला के द्वारा जहर खा जाने का मामला सामने आया। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और उसके द्वारा वृद्ध महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की तत्परता से यहां पर वृद्ध महिला की जान को बचाया जा सका। सामने को लेकर पुलिस ने वृद्धा के परिजनों से भी बातचीत की।