सुल्तानगंज: मुरारका कॉलेज में 15 सूत्री मांगों पर कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू
सुल्तानगंज के मुरारका महाविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से दो दिवसीय टोकन हड़ताल शुरू कर दी। संघ के संरक्षक राजेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों पर न तो विश्वविद्यालय प्रशासन और न ही सरकार द्वारा कोई ठोस पहल की गई है, जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन