अटरू: मायथा में पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य शुरू किया गया
Atru, Baran | May 29, 2026 कुंजेड़ क्षेत्र के मायथा में पेयजलापूर्ति को लेकर बीते तीन वर्षों से बंद हर घर नल, हर घर जल योजना को लेकर विभाग ने सुध ले ली है। बतादें आपको कि जनता जल योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को जलजीवनमिशन का लाभ न मिलने की खबर दैनिक भास्कर एप ने प्रमुखता से लगाई थी जिस पर विभागीय अधिकारियों ने तुरंत काम शुरू कर पेयजलापूर्ति सुचारू करने के प्रयास शुरू कर दिए हें।