कुटबी में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बूथ पर पहुंचकर अपने परिवार के साथ मतदान किया है। मतदान करने के बाद संजीव बालियान ने मीडिया से कहा कि जनपद के लोगों में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वह गलत आरोप लगा रहे हैं।