मुज़फ्फरनगर: नवीन मंडी स्थल से DM की फर्जी मतदान करने वालों को चेतावनी, फर्जी वोटिंग करते पाए गए तों होगी सख्त कार्रवाई
आगामी 19 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान को लेकर DM अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने फर्जी वोटिंग करने वालों को पूर्व में ही आगाह कर दिया है। उन्होंने नवीन मंडी स्थल पर निरीक्षण के दौरान फर्जी वोटिंग करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी वोटिंग करने वालों के विरुद्ध पुलिस कर्मियों कों अलग से ट्रेनिंग दी गई है। किसी ने भी फर्जी वोटिंग की तों सख्त कार्रवाई होगी।