मुज़फ्फरनगर: नगर क्षेत्र में स्थित मतदान स्थलों पर प्रथम चरण का मतदान हुआ शुरू, सुरक्षा के दृष्टिगत भारी फोर्स तैनात
नगर क्षेत्र में शुक्रवार को भारी संख्या में पहुंच क्षेत्र वासियों ने अपना-अपना मतदान किया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रो पर भारी पुलिस बल एवं फोर्स को तैनात किया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर के नगर क्षेत्र में मतदान स्थलों पर सुबह-सवेरे से ही भारी संख्या में क्षेत्र वासियों ने अपना-अपना वोट डालना शुरू कर दिया है।