मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर लोकसभा में पहली बार वोट डालेंगे 32450 युवा मतदाता, 18 लाख 16 हजार 284 मतदाता करेंगे सांसद का चुनाव
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जानकारी देते हो बताएं कि मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव को लेकर 32 हजार 450 युवा मतदाता पहली बार वोट करेंगे। युवा मतदाताओं में पहली बार वोट डालने को लेकर उत्साह बना है। लोकसभा सीट पर 18 लाख 16 हजार 284 मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे। लोकसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं की संख्या बढ गई है।