जनपद मुजफ्फरनगर में लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए सुबह 7:00 से ही मतदान शुरू हो गया। जिसको लेकर सुबह से ही लोग लंबी-लंबी कतारों में देखे गए। जिस पर पुलिस के द्वारा मतदाताओं की वोटर आईडी कार्ड को ही देखने के बाद अंदर आने दिया गया। और लोगों से लगातार अपील की गई कि वह मतदान करने के बाद तुरंत ही अपने घरों पर पहुंचे।